पत्नी से झगड़ा कर पति ने लगाई फांसी, मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

पत्नी से झगड़ा कर पति ने लगाई फांसी, मौत

पत्नी से झगड़ा कर पति ने लगाई फांसी, मौत

पत्नी से झगड़ा कर पति पेड़ में साड़ी के फंदे से झूल गया।


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। पत्नी से झगड़ा कर पति पेड़ में साड़ी के फंदे से झूल गया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

मऊ थाना क्षेत्र के बौसड़ा गांव निवासी कंठा (50) गुरुवार की रात्रि शराब के नशे में धुत होकर पत्नी ननकी देवी से झगड़ा करने लगा। किसी तरह परिजनों ने मामला शांत कराया। थोड़ी देर बाद वह घर से निकलकर महुए के पेड़ में साड़ी से फंदा बनाकर झूल गया। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण वहां से गुजरे तो आवाक रह गए। इसकी सूचना परिजनों को दी। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन पुत्र व चार पुत्रियां है। पत्नी ननकी देवी रो-रोकर बेहाल है।