बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

v


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ एक नवयुवक ने दुष्कर्म किया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाने में दी तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि सात वर्षीय बेटी शाम को दरवाजे के सामने कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। पड़ोस में बरात आई हुई थी। तभी उसकी पुत्री अचानक लापता हो गई। काफी देर तक खोजबीन करती रही, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

लगभग 9ः30 बजे रात खून से रक्तरंजित हालत में बेटी घर पहुंची और रोते बिलखते घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोसी सोनू बहला फुसला कर खेतो की तरफ ले गया था। जहा बलात्कार किया। घर में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।