सम्मेलनों को सफल बनाएं संयोजक: लवकुश

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

सम्मेलनों को सफल बनाएं संयोजक: लवकुश

डांक बँगले में विचार गोष्ठी करते भाजपाई

डांक बँगले में विचार गोष्ठी करते भाजपाई


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर को कानपुर में होने वाले अनुसूचित वर्ग सम्मेलनष् व 30 अक्टूबर को जनपद की दोनो विधानसभाओ मे होने वाले नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन, वोटर चेतना महाअभियान के संयोजको, सहसंयोजको के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को कानपुर मे अनुसूचित जाति का सम्मेलन व 30 अक्टूबर को जनपद की दोनो विधानसभाओ मे नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन होना सुनिश्चित हुआ है। अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की उपस्थिति रहेगी।

नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन कर्वी विधानसभा का सम्मेलन रैन बसेरा, मानिकपुर विधानसभा में बनबासी काल्याण केन्द्र मे बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं वाल विकास मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावति उपस्थिति में होगा। कानपुर मे होने वाले अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में सभी 11 मंडलो के सभी 850 बूथो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अनुसूचित जाति के लोगो को ले जाने का काम करना है। इसी प्रकार नारी शक्ति वंदंन महिला सम्मेलन में महिलाओं की भागीदारी अधिक से अधिक सुनिश्चित की जाए।

बैठक मे डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, तीरथ तिवारी, आलोक पांडेय, अश्वनी अवस्थी, महेन्द्र कोटार्य, महेश केशरवानी, सुमित मिश्रा, प्रेमलाल वाल्मीकि, सुरेश अनुरागी, दिब्या त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।