आंशिक रूप से मना मकर संक्रांति पर्व, लगा मेला

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

आंशिक रूप से मना मकर संक्रांति पर्व, लगा मेला

मकर संक्रांति मेले में उमड़े श्रदालु

मकर संक्रांति मेले में उमड़े श्रदालु


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

मकर संक्राति का पर्व जिले में आशिंक रूप से रविवार को मनाया गया। धर्मनगरी के रामघाट में मंदाकिनी नदी में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नदियों के किनारे मेला भी लगा। स्थानीय लोगों ने खरीददारी की। मान्यता के अनुसार सोमवार को इस पर्व को ज्यादा उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

धर्मनगरी में श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में पहुंचकर स्नान किया। भगवान सूर्य को जल का तर्पण कर पंडितों को खिचड़ी व तिल का दान किया। इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा लगाया। धर्मनगरी के तीर्थ स्थान जानकीकुंड, अनुसइया आश्रम, गुप्त गोदवारी सहित अन्य तीर्थ स्थानों में पूजापाठ किया। शहर में पतंग की दुकानों में खूब भीड़ रही। सुबह से लेकर शाम तक दुकानों में विभिन्न डिजाइन की पतंगे खूब बिकीं। युवा वर्ग सड़कों पर पतंग उडाते दिखा।

भगवतपीठ के आचार्य नवलेश दीक्षित ने बताया कि मुहुर्त के अनुसार इस साल खिचड़ी पर्व पर गंगा स्नान का मुहुर्त सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक है। रविवार को यह मुहुर्त आंशिक रात में है। ऐसे में सोमवार को एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के मंदाकिनी में स्नान कर पूजन करने आने की उम्मीद है।

भरतकूप तीर्थ स्थल व साईपुर में मेला प्रारंभ

मकर संक्राति पर्व की शुरूआत होने पर भरतकूप तीर्थ स्थल मे पांच दिवसीय मेला की शुरुआत हुई। इसी तरह से पहाड़ी क्षेत्र क सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रसिद्ध साईपुर में भी मेला की शुरूआत हुई। मकर संक्राति पर्व से भरतकूप तीर्थ स्थल में पांच दिवसीय मेला की शुरुआत 14 जनवरी से शुरू हो गई। पहले दिन ग्रामीण क्षेत्र से भक्त पहुंचकर भरतमंदिर में पूजापाठ किया। महिलाएं व बच्चे झूला झूले। वही साईपुर में मेला की शुरूआत हो गई। इस स्थान पर हिंदू मुस्लिमों का सौहार्द देखने को मिला। दोनो समाज से बड़ी सख्या में लोग पहुंचकर मेला का लुप्त उठाया।