महेन्द्र द्विवेदी अध्यक्ष, उदित नारायण बने महामंत्री

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

महेन्द्र द्विवेदी अध्यक्ष, उदित नारायण बने महामंत्री

बार एसोसिशन मऊ के चुनाव में जीते प्रत्याशी

बार एसोसिशन मऊ के चुनाव में जीते प्रत्याशी 


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

मऊ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर महेंद्र द्विवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक त्रिपाठी को सात मतों से हरा दिया। महामंत्री पद पर उदित नारायण मिश्रा ने अरुण सिंह को 13 मतों से हराया। अन्य पदों पर अन्य पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इल्डर कमेटी के अध्यक्ष शिव प्रसाद गुप्ता व सदस्य प्रफुल्लचंद्र त्रिपाठी की देखरेख में बुधवार को बार एसोएिशसन के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर दो-दो प्रत्याशी होने से मतदान हुआ। अध्यक्ष पद पर महेंद्र द्विवेदी को 49 व महामंत्री पद पर उदित नारायण को 52 मत मिले। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम उबैद मोहम्मद, अनिल सिंह, संयुक्त सचिव प्रशासन रितुराज साहू, संयुक्त सचिव प्रकाशन मनीष तिवारी, कोषाध्यक्ष ध्यानचंद्र त्रिपाठी समेत अन्य पदों पर सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद सभी ने विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर सम्मानित किया।