दृष्टि में आज मनेगी लुई ब्रेल जयंती

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

दृष्टि में आज मनेगी लुई ब्रेल जयंती

पत्रकारों से रूबरू होते दृष्टि के प्रबंधक

पत्रकारों से रूबरू होते दृष्टि के प्रबंधक


:दो दिवसीय समारोह में होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

दृष्टि संस्था में लुई ब्रेल का 17वां जन्म दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जायेगा। कई सत्रों में आयोजित समारोह में देश के विभिन्न दृष्टिबाधित विद्यालयों की टीमें शामिल होंगी। जिनके बीच ब्रेल लेखन, पाठन, भाषण, सामान्य ज्ञान क्विज, फैंसी ड्रेस, नृत्य, और संगीत की प्रतियोगिताएं होगी।

मंगलवार कको दृष्टि संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने पत्रकारों से रूबरू होकर बताया कि आज बुधवार को 17वीं लुई ब्रेल जयंती मनाई जाएगी। डीएम अभिषेक आनंद समारोह का उद्घाटन करेंगे। दिव्यांग विवि के कुलपति प्रो. शिशिर पांडेय बतौर मुख्य अतिथि होंगें। सांसद आरके सिंह पटेल’अध्यक्षता करेंगें। इस दौरान प्रतियोगिताओं की शुरुआत होगी। शाम को सांस्कृतिक संध्या मे नगर के सभ्रांत नागरिकों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी प्रतिभा पाल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा शामिल होंगे। गुरुवार को सुबह नौ बजे ई रिक्शा में रैली निकाली जाएगी। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इसी दिन सांस्कृतिक संध्या में सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान अध्यक्षता व बतौर मुख्य अतिथि एसपी मौजूद रहेंगी।

भाजपा के जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी भी इस सत्र में रहेंगें। संस्था के सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि लुई ब्रेल की 200वीं जयंती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ,2008 में मनाई गई थी। तब से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष पीडी गुप्ता, विद्यालय की प्रधानाचार्य वर्षा गुप्ता, मानद सदस्य अनीता सिंह, पंकज दुबे मौजूद रहे।