तीन सीटो पर खिला कमल, एक में निर्दल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

तीन सीटो पर खिला कमल, एक में निर्दल

नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता

नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता


नगर पालिका चित्रकूट से अध्यक्ष पद से भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र गुप्ता, राजापुर नगर पंचायत में संजीव मिश्रा, मऊ नगर पंचायत से अमित द्विवेदी व मानिकपुर से जीतीं निर्दल प्रत्याशी रानी देवी कोल

संवाददाता विवेक मिश्रा

चित्रकूट

 जिले में नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुरू होते ही भाजपा के प्रत्याशी बढ़त बनाए रहे। अंतिम दौर पर नगर पालिका व नगर पंचायत राजापुर व मऊ के भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया। जबकि मानिकपुर नगर पंचायत पर निर्दल प्रत्याशी ने कब्जा जमा लिया।
शनिवार को सवेरे आठ बजे से मतगणना कार्य शुरू हुआ।

चित्रकूट इंटर कालेज में नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम की मतगणना में भाजपा के नरेन्द्र गुप्ता शुरु से लेकर अंत तक बढ़त बनाए रहे। इसी प्रकार मऊ नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी अमित द्विवेदी लगातार बढ़त में रहे। राजापुर नगर पंचायत में सुबह से कांटो भरा सिलसिला बना रहा। पहले बसपा तो कहीं निर्दल प्रत्याशी आदर्श द्विवेदी आगे हुए। भाजपा प्रत्याशी संघर्षो से जूझते हुए आगे की ओर बढ़ते रहे। अंतिम दौर की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी संजीव मिश्रा ने जीत हासिल किया।

मऊ नगरपंचायत से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित द्विवेदी              मऊ नगर पंचायत से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित द्विवेदी

नगरपंचायत अध्यक्ष राजापुर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव मिश्रा

      नगरपंचायत अध्यक्ष राजापुर से नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव मिश्रा

नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र गुप्ता ने पहले राउंड में 1312 मतो से सपा के जागेश्वर यादव को पछाड़ा। दूसरे राउंड में भाजपा 6786, सपा 4842, तीसरे चक्र में भाजपा 9793, सपा 7042, चौथे राउंड में भाजपा 13906, सपा 8761, पांचवे राउंड में भाजपा 17355, सपा 10859 मत हासिल किया। निर्दल प्रत्याशी निशी सोनी को 6054, बसपा के कुशल पटेल को 4074, कांग्रेस के निरंजन कुशवाहा को 1347, आप के प्रमोद कुमार को 572 वोट मिले। इस तरह से भाजपा के नरेन्द्र गुप्ता ने 6496 मतो से सपा के जागेश्वर यादव को हराया है।


मानिकपुर नगर पंचायत में निर्दलीय उम्मीदवार रानी देवी कोल ने भाजपा प्रत्याशी बिट्टी कोल को पराजित किया। मऊ के भाजपा प्रत्याशी अमित द्विवेदी ने निर्दल प्रत्याशी संदीप को हराकर जीत दर्ज कराई है। राजापुर नगर पंचायत के भाजपा प्रत्याशी संजीव मिश्रा ने निर्दल प्रत्याशी आदर्श मनोज द्विवेदी को पछाड़ा है। सभी विजयी प्रत्याशियों को आरओ ने जीत प्रमाण पत्र दिए हैं। तीन सीटो पर कमल खिलने से भाजपा खेमे में हर्ष का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। जबकि एक नगर पंचायत में भाजपा को पराजय का मुंह देखना पड़ा।

मानिकपुर के विजयी सभासद

मानिकपुर नगर पंचायत में सभासद पद पर वार्ड नंबर एक में लवलेश, दो में भाजपा नेता जितेन्द्र मोहन शुक्ला की पत्नी किरन देवी, तीन में पंकज जायसवाल, चार में विजेता, पांच में नथिया, छह में सुशीला, सात में मयंक सिंह, आठ में विकास, नौ में वीरेन्द्र कुमार, 10 में महेश प्रसाद केशरवानी, 11 में गुलाम मुस्तफा व 12 में सुरूल हसन ने जीत हासिल की है।

चर्चाओं में रहा भगोना चुनाव चिन्ह

नगर निकाय के चुनाव में मानिकपुर नगर पंचायत में हुई मतगणना में जीती निर्दलीय प्रत्याशी रानी देवी के चुनाव चिंह्न भगोना को लेकर खूब चर्चा रही। पिछली बार हुए चुनाव मेें भी इसी चुनाव चिंह्न से एक निर्दलीय प्रत्याशी को कामयाबी मिली थी। पिछली बार विनोद द्विवदी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसमेें उनका चुनाव चिंह्न भगोना था। जिस पर उन्हें कामयाबी मिली है।

मानिकपुर नगरपंचायत से निर्दलीय नवनिर्वाचित अध्यक्ष रानी देवी कोल

                   मानिकपुर नगरपंचायत से निर्दलीय नवनिर्वाचित अध्यक्ष रानी देवी कोल

प्रमाण पत्र लेने के लिए करना पड़ा लंबा इंतजार

 नगर निकाय के चुनाव में नगर पालिका परिषद चित्रकूट वार्डो से जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र लेने के लिए सुबह से लेकर शाम तक इंतजार करना पड़ा। कई प्रत्याशियों का परिणाम सुबह ही घोषित कर दिया गया था। जबकि प्रमाण पत्र नहीं दिए गए। जिससे उनको शाम तक इंतजार करना पड़ा। नगर निकाय के चुनाव में दोपहर तक कई प्रत्याशियों के परिणाम घोषित कर दिए गए थे। इसके बाद भी उनको प्रमाण पत्र नहीं दिए गए थे। सभासद वार्ड दस से जीती प्रत्याशी सुनीता देवी, वार्ड 12 से जीती प्रत्याशी हेमलता वार्ड एक से जीती प्रत्याशी सुख देवी ने बताया कि उनका परिणाम दोपहर को ही घोषित कर दिया गया था। इसके बाद भी प्रमाण पत्र देने के लिए शाम तक इंतजार करना पड़ा।

दोबारा गिनती का बना रहे थे दबाव

 नगर पालिका चित्रकूट धाम से सपा पार्टी के प्रत्याशी वार्ड नंबर सात राजा साहू ने आरोप लगाया कि वह चार मतों से विजयी हुए है। इसके बाद भी उनको प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। भाजपा के समर्थक दोबारा गिनती कराने का दबाव बना रहे है। जबकि उनकी ही जीत हुई है। उनको अभी तक प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है।

इस बार सपा, बसपा को मिली निराशा

 समाजवादी पार्टी व बसपा पार्टी इस बार आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी। जिले एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायत सीटों में एक में भी कामयाबी नहीं मिली। जिससे कार्यकर्ता निराश दिखे। पिछली बार के नगर निकाय के चुनाव में नगर पालिका चित्रकूट परिषद से सपा को कामयाबी मिली थी। इस बार वह यहां पर दूसरे नंबर पर रही। जबकि राजापुर, मऊ व मानिकपुर सीट में भी कामयाबी नहीं मिली। इन सीटों में उनके प्रत्याशी दूसरे नबंर पर भी नहीं रहे। जबकि दावा किया जाता रहा कि सपा व बसपा की ही जीत होगी।