लूप लाइन चौराहा, तुलसी पार्क का किया निरीक्षण

तुलसी जन्मस्थली का निरीक्षण करते डीएम
संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
डीएम अभिषेक आनन्द ने शुक्रवार को नगर पंचायत राजापुर में निर्माणाधीन लूप लाइन चौराहा के सुंदरीकरण एवं यमुना किनारे निर्मित तुलसी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी राजापुर को निर्देश दिए कि आसपास जो खंभे लगे हैं उनको हटाएं। नालिया का भी व्यवस्था हो। हाई मास्क लाइटें लगवाएं। तुलसीदास पार्क में बने भवन के संबंध में कहा कि किसी संस्था को दे दिया जाए। जिससे इनकम होगी। पार्क के रखरखाव में सहयोग मिलेगा। एक सेल्फी पॉइंट भी बनवाएं।
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने बताया कि एक हफ्ते में जल्द म्यूरल वाल निर्माण पूर्ण हो जाएगा। उन्होंने ईओ से कहा कि घास काटने वाली मशीन मंगाएं। जिससे पार्क की सफाई होती रहेगी। जब कार्य पूर्ण हो जाए तो हैंडओवर भी कराएं। इस दौरान उन्होंने पार्क में पौधरोपण भी किया।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजापुर संजीव मिश्रा, तहसीलदार राजापुर संजय अग्रहरि, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी बीएन कुशवाहा आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।