करंट की चपेट में आया मजदूर, मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

करंट की चपेट में आया मजदूर, मौत

ch


:गृहस्वामी के खिलाफ मृतक के पिता ने थाने में दी तहरीर

संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

निर्माणाधीन घर में मजदूरी कर रहा मजदूर करंट की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों को काफी देर बाद हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

राजापुर थाना क्षेत्र के गौहानी कला निवासी बड़े भाई विजय कुमार ने बताया कि अरविंद (22) गांव के ही संतोष पाल के निर्माणाधीन घर पर पिछले पांच दिनों से मजदूरी कर रहा था। शनिवार को भी वह छत के दूसरे तल पर काम कर रहा था। तभी जमीन पर 440 बोल्ट की तार कटी हुई थी और वह हाथ में सरिया लेकर जा रहा था। तभी वह तार की चपेट में आ गया। जिसके चलते झटका लगने से वह ऊपर से गुजरी 11 हजार की हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी मालिक ने मृतक के परिजनों को नहीं दी। दूसरे लोगों ने बताया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

मौके पर पहुंचे परिजन मालिक संतोष पाल से नोंकझोंक करने लगे। गनीवां चौकी प्रभारी रजोल नागर ने मामले को शांत कराकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। मां राधारानी रो-रोकर बेहाल है। मृतक के पिता मुन्ना वर्मा ने गनीवां चौकी में संतोष पाल के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।