सूखे कुएँ में गिर कर मजदूर की मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

सूखे कुएँ में गिर कर मजदूर की मौत

c


:मऊ थाना क्षेत्र के छिवली गाव की घटना 

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

पैदल घर जा रहा मजदूर सूखे कुएं में गिर गया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मऊ थाना क्षेत्र के छिवली अहिरी निवासी इंद्रेश ने बताया कि छोटा भाई शिव कुमार (25) सोमवार की दोपहर को खेत से चारा लेकर पैदल घर आ रहा था। तभी रास्ते में वह सूखे कुएं में गिर गया। आसपास ग्रामीणों ने देखा तो उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर प्रयागराज रेफर कर दिया।

मंगलवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। चार पुत्र, पत्नी रामरती का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।