करंट की चपेट में आए मासूम की मौत, खेलते समय कूलर पकड़ने पर लगा था करंट

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

करंट की चपेट में आए मासूम की मौत, खेलते समय कूलर पकड़ने पर लगा था करंट

करंट की चपेट में आए मासूम की मौत, खेलते समय कूलर पकड़ने पर लगा था करंट 

करंट की चपेट में आए मासूम की मौत
 


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। घर में खेल रहा मासूम कूलर में उतरे करंट की चपेट में आ गया। परिजन आनन फानन अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
ये घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के बराछी गांव में रविवार की सुबह की है। बताया गया कि विनोद के 11 माह का पुत्र श्रेयांश घर के कमरे में खेल रहा था। अचानक कूलर के समीप पहुंच गया। जिसमें करंट प्रवाहित था। हाथ से छूते ही मासूम करंट की चपेट में आ गया। यह देख चाचा राजेश आनन फानन जिला अस्पताल लाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।