कार्यशाला में नये कानूनों की दी गई जानकारी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

कार्यशाला में नये कानूनों की दी गई जानकारी

 एसपी कार्यालय में हुई कार्यशाला में नए कानूनों की जानकारी देते एसपी

एसपी कार्यालय में हुई कार्यशाला में नए कानूनों की जानकारी देते एसपी


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

एसपी अरुण कुुमार सिंह की मौजूदगी में आभियोजन निदेशायल के निर्देशों के तहत संयुक्त निदेशक अभियोजन दिनेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में नवीन भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बन्ध में कार्यशाला हुई।

अभियोजन अधिकारी शशिकान्त व बृजमोहन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, सहायक अभियोजन अधिकारी पियूष कुमार एवं नवनियुक्त सहायक अभियोजन अधिकारी आकाश साहू ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सम्बन्ध में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया।

 इस मौके पर एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय, सीओ सिटी राजकमल, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी श्याम सुन्दर मिश्रा, अपर शासकीय अधिवक्ता, अभियोजन अधिकारी, थाना, चौकी प्रभारी आदि मौजूद रहे।