हर बूथ पर कार्यकर्ता बढ़ाएं 370 वोट: प्रकाश

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

हर बूथ पर कार्यकर्ता बढ़ाएं 370 वोट: प्रकाश

सम्मेलन मे शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रत्याशी

सम्मेलन मे शामिल भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रत्याशी 


भाजपा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन का हुआ आयोजन

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

भारतीय जनता पार्टी के मानिकपुर विधानसभा के बूथ अध्यक्षो का सम्मेलन कृषक इंटर कालेज भौरी में जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र प्रकाश पाल ने बूथ अध्यक्षो से कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण विजय के संकल्प के साथ बूथ जीतने के लिए संकल्पित प्रयास करे। यह भारत को विश्वगुरू बनाने का चुनाव है। हर कार्यकर्ता अपने बूथ पर सक्रियता से जुटें। हर बूथ पर सबको 370 वोट बढाना है। घर-घर पहुंचकर लोगों से सम्पर्क करना है। कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां बताएं। जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है। तभी जीत पक्की होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदान के दिन बूथ पर बूथ अध्यक्ष ही लडता है। तभी विजय मिलती है। लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को इस महासमर मे उतरना होगा। प्रधानमंत्री के 10 वर्षो के सुशासन व विकास की बातो को बताने व समझाने का कार्य किया जाए। सभी वर्गो से मिलकर वोट की अपील करना है। 

इस मौके पर लोकसभा के प्रभारी ब्रजकिशोर गुप्ता, कर्वी  विधानसभा प्रभारी आशुतोष तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका चेयरमैन नरेन्द्र गुप्ता, शिवशंकर सिंह, आलोक पांडेय, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, भागवत त्रिपाठी, अर्जुन शुक्ला, ब्लाक प्रमुख अरविन्द मिश्रा, गंगाधर मिश्रा, सुशीला वर्मा, अमित द्विवेदी, अश्वनी अवस्थी, राजेश जायसवाल, तीरथ तिवारी, अर्पित जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।