चित्रकूट में पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने ग्राम प्रधान व पुत्र को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा, छह पर मामला दर्ज

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

चित्रकूट में पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने ग्राम प्रधान व पुत्र को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा, छह पर मामला दर्ज

जिलाध्यक्ष अस्पताल में भर्ती ग्राम प्रधान सुरेश

जिलाध्यक्ष अस्पताल में भर्ती ग्राम प्रधान सुरेश 


हालत गंभीर होने पर प्रधान प्रयागराज रेफर

संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

पुरानी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान व पुत्र को गांव के दबंगो ने गौशाला के अंदर लाठियों से दौड़ाकर पीटा। जब गांव के अन्य लोगो ने देखा तो किसी तरह बीचबचाव किया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार देकर हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया। डाक्टरों ने घायल प्रधान को प्रयागराज रेफर किया है। थाना प्रभारी ने प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

यह मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के इटखरी गांव में शनिवार की सुबह का है। ग्राम प्रधान सुरेश यादव (48) पुत्र मातादीन व पुत्र जितेंद्र ने बताया कि वह गांव की गौशाला में जानवरो को पानी पिलाने के लिए पानी का टैंकर लेकर गए थे। इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य जगतपाल, जगमोहन, प्रमोद उर्फ राजाभइया, कल्लू उर्फ छितानी, गया प्रसाद, रामहित, लाठी डंडे, कुल्हाड़ी लेकर आ गए और गालीगलौज करते हुए पीटना सुरु कार दिया। जब गांव के लोग बचाने दौड़े तो दौड़ा कर पीटने लगे। किसी तरह ग्रामीणों के बीच-बचाव के बाद दोनों घायलों को शिवरामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार देकर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश के चलते मारपीट हुई है। घायल प्रधान की तहरीर पर आधा दर्जन लोगो के खिलफ मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही हमलावारो की गिरफ्तारी की जाएगी।

शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर प्रधान देंगे धरना

 ग्राम प्रधान की बेरहमी से पिटाई के मामले के बाद प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील शुक्ला कई प्रधानों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमलावरो की जल्द गिरफ्तारी नहीं होंगी तो धरना प्रदर्शन करेंगे।