पति ने पत्नी को रिवाल्वर से मारी गोली, मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

पति ने पत्नी को रिवाल्वर से मारी गोली, मौत

ये हत्यारा पति है पुलिस गिरफ्त में

 हत्यारा पति है पुलिस गिरफ्त में


पति के अवैध संबंध बनी हत्या की वजह, गिरफ्तार
संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट
अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी, डाग स्क्वायट टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। पति को रिवाल्वर समेत पुलिस ने पकड़ लिया है। पति कलेक्ट्रेट में लिपिक पद पर तैनात है।
ये वारदात मंगलवार की सुबह भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव में हुई।
मध्य प्रदेश क्षेत्र के नया गांव के हरदुआ गांव निवासी मृतका के भाई सुनील कुमार व संतशरण पटेल ने बताया कि घुरेटनपुर निवासी उमेश कुमार पटेल कलेक्ट्रेट चित्रकूट में लिपिक पद पर तैनात है। वह मुख्यालय स्थित चमड़ा मंडी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले छह महीने से उसके अवैध संबंध चल रहे थे। जिसका बहन सुनीता देवी (33) विरोध कर रही थी। पिछले महीने वह अपने मायके आकर इस बात की जानकारी दी थी। कई बार इस बात को लेकर झगड़ा भी हुआ। सोमवार की शाम जीजा उमेश पटेल जबरापुर फतेहगंज बांदा गांव में निमंत्रण करने गए थे। रात्रि अधिक होने के चलते वह घुरेटनपुर गांव स्थित घर पर रुक गए थे। इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ और अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से पत्नी के गर्दन में सटाकर गोली मार दी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बात की जानकारी साले संतशरण पटेल को फोन से दी। आनन-फानन परिजन पहुंचे तो नजारा देखकर होश उड़ गए।
घटना की जानकारी भरतकूप पुलिस को दी गई। मौके पर पर पहुंचे सीओ सिटी, थाना प्रभारी सूबेदार बिंद व डाग स्क्वायड की टीम ने जाकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने उमेश पटेल को रिवाल्वर व कारतूस समेत पकड़ लिया है। मृतका के दो पुत्रियां व एक पुत्र है।