पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर पति ने की हत्या

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर पति ने की हत्या

पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने के बाद जाँच पड़ताल करते अधिकारी

पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने के बाद जाँच पड़ताल करते अधिकारी


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

रात में सोते समय पति ने पत्नी की गर्दन में कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहरम मच गया। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर जानकारी ली। शव का पोस्टर्माटम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

बताया गया कि थाना अंतर्गत शेषाशुबकरा गांव निवासी श्यामपति (40) पत्नी लालचंद्र निषाद गुरूवार को अपने घर में सो रही थी। देर रात पति ने कुल्हाड़ी से गले में कई वारकर हत्या कर दिया। मृतक की पुत्री कुवरी निषाद जब रात लगभग तीन बजे उठी तो मंजर देखकर चीखपुकार लगाई। दादा हरिचंद्र के घर पहुंची। जहां घटना की जानकारी दिया। परिजन एकत्र हो गए। इसके बाद हत्या करने वाले लालचंद के हाथ पांव रस्सी से बांधकर एक कमरे मे बंद कर दिया।

घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। बड़े भाई हरिश्चंद्र ने बताया कि लालचंद निषाद का कई दिनों से मानसिक संतुलन सही नहीं था। जिसको लेकर उसका इलाज भी हो रहा था। घर में दवाएं रखी हुई है। मृतका का मायका रूपौली गांव में है। लगभग 20 साल पहले शादी हुई थी।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पुत्री व तीन पुत्र है।