आग से जली घर-गृहस्थी, दो लोग झुलसे

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

आग से जली घर-गृहस्थी, दो लोग झुलसे

 आग से जला घर जानकारी देते परिजन

 आग से जला घर ,जानकारी देते परिजन


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

कच्चे घर में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से घर गृहस्ती का सामान खाक हो गया। आग से घर के अंदर मौजूद दो ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए।
बताया गया कि पहाड़ी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कहेटा माफी में ज्ञानचंद रैकवार गांव स्थित भाई के घर चले गए थे। घर में साले का पुत्र कृष्ण कुमार सो रहा था। अचानक घर में आग लग गई। पास पड़ोस के ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर ज्ञानचंद रैकवार मौके पर पहुंचे। घर के अंदर मौजूद साले के पुत्र कृष्ण कुमार को बचाने के लिए जलती आग में घुस गया। आग की चपेट से ज्ञानचंद रैकवार (50) एवं कृष्ण कुमार रैकवार (10) गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों ने आसपास हैंडपंप एवं एक शादी के लिए खड़े टैंकर से पानी लेकर आग बुझाया। ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि 26 अप्रैल की पुत्री की शादी किया था। शादी का सामान व कपड़े, गेहूं, चावल, आटा, दाल, फ्रिज, कूलर एवं नगदी लगभग एक लाख 60 हजार सहित सोने चांदी के जेवर जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी। मौके पर नहीं पहुंची। फोन स्विच ऑफ कर लिया।