हिमाचल के राज्यपाल ने धार्मिक स्थलों पर टेका मत्था

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

हिमाचल के राज्यपाल ने धार्मिक स्थलों पर टेका मत्था

संवाददाता विवेक मिश्रा

भगवान कामदनाथ के दर्शन करते राज्यपाल


:जगदगुरु से भेंट कर दिया आमंत्रण

संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल सपत्नीक धार्मिक स्थलों पर मत्था टेका। उन्होंने दिव्यांग छात्रों से मिलकर हौसला बढ़ाया। क्षेत्र में चल रहे विकास कामों पर संतोष जताया।
दो दिवसीय दौरे में राज्यपाल रविवार की देर शाम को चित्रकूट पहुंचे। रात्रि प्रवास के बाद सोमवार को पहले कामदगिरी मंदिर में माथा टेका और परिक्रमा लगाई। शिव मंदिर में दर्शन कर उन्होंने स्थानीय स्तर पर चल रहे विकास कामों पर संतोष जताया। इसके बाद वह फिर तुलसी पीठ पहुंचे और दिव्यांग छात्रों से मिलकर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसी बीच पदमविभूषित जगदगुरु रामभद्राचार्य महाराज से मिले। जगदगुरु ने श्रीकृष्ण की राष्ट्रलीला स्वलिखित पुस्तक भेंट की। राज्यपाल ने जगदगुरु को हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर आचार्य रामचंद्र दास व मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।