बार और बेंच के मध्य बना रहे सामंजस्य: जिला जज

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

बार और बेंच के मध्य बना रहे सामंजस्य: जिला जज

शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओ को सम्बोधित करते जिला जज

शपथ ग्रहण समारोह में अधिवक्ताओ को सम्बोधित करते जिला जज


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ की गरिमा अक्षुण्य बनाए रखने की ली शपथ

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को न्यायालय प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बार काउंसिल आफ उप्र के सदस्य देवेन्द्र कुमार मिश्र नगरहा व पीके सिंह रहे।

जिला जज विकास कुमार प्रथम, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राजेश कुमार यादव व उप्र बार काउंसिल के सदस्य देवेन्द्र कुमार नगरहा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय करवरिया, सचिव मनोज कंचनी को संघ की मर्यादा अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ ग्रहण कराई। जिला जज ने कहा कि अधिवक्ताओं का सम्मान करना उनकी प्राथमिकता है। अगर सम्मान देंगें तभी सम्मान मिलेगा, इसीलिए सभी को सम्मान देना चाहिए। बार और बेंच दोनो एक ही परिवार है। बार और बेंच में समन्वय और सामंजस्य बना रहे यही उनका प्रयास रहता है। उन्होंने आशा किया कि यह सामंजस्य बना रहेगा। कहा कि अधिवक्ता हित के लिए वह कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगें। अधिवक्ता सूर्यबली त्रिपाठी ने अतिथिगणों का स्वागत किया।

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल मिश्र, सुशील कुमार त्रिपाठी, जगत नारायण पांडेय, हेमराज सिंह, अशोक कुमार गुप्ता ने अधिवक्ता लाइब्रेरी का अपने संबोधन में अभाव बताया। इस मौके पर सुशील कुमार मिश्र, सुरेश कुमार तिवारी, बांदा अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी, मऊ तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रफुल्लचन्द्र त्रिपाठी, इल्डर कमेटी के अध्यक्ष बुआराम शुक्ला, चुनाव अधिकारी चन्द्रपाल एड. आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष समेत अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन चुनबाद प्रसाद एड ने किया।