पूर्ववर्ती सरकारों मे फले फूले है गुंडे,बदमाश, माफिया :निरंजन ज्योति

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

पूर्ववर्ती सरकारों मे फले फूले है गुंडे,बदमाश, माफिया :निरंजन ज्योति

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

मऊ स्थित मैदाना रोड मे केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने चुनावी जान सभा को सम्बोधित करते हुए


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट - मऊ स्थित मैदाना रोड मे केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने चुनावी जान सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की 2014से पहले आये दिन बम ब्लास्ट की घटनाएं होती थी।देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बने तब से आतंकी घटनाओ मे बिराम लग गया और अब आमजनमानस अपने आप को सुरक्षित  समझता है।कांग्रेस ने सिमी जैसे संगठनों को देश मे बढ़ावा देने का काम किया था। बजरंगदल जैसे देशभक्त संगठनो को बैन करने की बात कांग्रेस कर रही है।उन्होंने कहा की देश और प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार है।इसे ट्रिपल करने का समय आगया है।नगर निकाय मे भाजपा की सरकार होने पर जानकल्याणकारी योजनाओं का संपादन बेहतर होगा केंद्रीय मंत्री ने कहा की भाजपा सरकार ने प्रदेश को गुंडा मुक्त और भरस्टाचार मुक्त बनया है।पूर्व की सरकारों मे चोर गुंडा बदमाश फल फूल रहे थे।अब गुंडे जेल मे है, या भूमिगत हो गए है।कहा की बाबा का बुलडोजर  माफीयाओ की अबैध संपत्ति पर चल रहा है।उन्होने नगर निकाय के चुनाव मे भाजपा प्रत्यासी के पक्ष मे मतदान कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाये जनसभा मे मौजूद भाजपा सांसद आर के सिंह पटेल ने कहा की विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा को जितना बहुत जरुरी है।मऊ मानिकपुर बिधायक अविनाशचंद्र द्विवेदी ने कहा की मऊ का विकास जरुरी है। इस दौरान जनसभा मे भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकास खरे,जिलापंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव,रवि त्रिपाठी, महामंत्री राधवेन्द्र सिंह,जिलापंचायत सदस्य विनीत द्विवेदी,श्यामनरायण शुक्ला आदि भाजपाई मौजूद रहे।