सुबह गलन कोहरा, दोपहर धूप, शाम को फिर बढ़ी ठंड

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

सुबह गलन कोहरा, दोपहर धूप, शाम को फिर बढ़ी ठंड

k


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

जिले में कई दिनों से बदली छाने के साथ ही कोहरा पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह कड़ाके की ठंड व कोहरे से लोग कांपते रहे लेकिन दोपहर को धूप निकलने से सभी ने राहत की सांस ली। शाम को सर्द हवाएं चलने से ठंड फिर बढ़ गई।

जिले में एक सप्ताह से अधिक समय से भीषण ठंड पड़ रही है। गुरुवार को धूप निकलने से राहत मिली है। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में भीड़ अधिक रही लोगों ने मकर संक्राति पर्व की खरीदारी भी किया। गनीवा कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि धूप निकलने से गेहूं सहित अन्य फसलों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि गेहूं, मटर व चना की फसल में आवश्यकता अनुसार सिंचाई करें।

आलू की फसल मे झुलसा रोग के लक्षण दिखाई देने पर इस रोग से बचाव के लिए साईमोइलेक्सीनील और मैंकोजेब मिश्रित दवा की 2.5 र्ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखे। बताया कि गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री व अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा।