तीन कच्चे घरों में लगी आग, गृहस्थी जली

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

तीन कच्चे घरों में लगी आग, गृहस्थी जली

आग से तहस नहस हुआ कच्चा मकान

आग से तहस नहस हुआ कच्चा मकान


संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

मानिकपुर क्षेत्र के बराछी गांव में तीन कच्चे घरों में मंगलवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। इससे घर में रखी गृहस्थी सहित अनाज जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया।
पीड़ित शिवपूजन कोरी के घर में मंगलवार की शाम को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। हवा चलने से पड़ोस के ननका प्रसाद कोरी व भोंडा कोरी के घर में भी आग लग गई। आग इतनी बेकाबू हो गई कि नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। शिवपूजन कोरी ने बताया कि आग लगने से उसके घर की गृहस्थी जिसमें जेवरात, कपड़े सहित पंखा, साइकिल जल गई। अनाज भी जल गये। तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

ननका कोरी ने बताया कि आग लगने से कच्चा घर सहित गृहस्थी का सामान जल गया। तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। भुंडा कोरी ने बताया कि आग लगने से घर व गृहस्थी जल गई। दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। जिस समय आग लगी थी। मजदूरी करने के लिए परिवार के सदस्य पड़ोस के गांव में गए थे। नलकूप की सहायता से ग्रामीणों ने आग को बुझाया है।