महिला दिवस और रंग पंचमी के उपलक्ष्य में मनाया गया महोत्सव, महिलाओं के उत्थान पर की चर्चा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

महिला दिवस और रंग पंचमी के उपलक्ष्य में मनाया गया महोत्सव, महिलाओं के उत्थान पर की चर्चा

महिला दिवस और रंग पंचमी के उपलक्ष्य में मनाया गया महोत्सव, महिलाओं के उत्थान पर की चर्चा

महिला पतंजलि योग समिति व राष्ट्र सेविका समिति के संयुक्त तत्वावधान


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। महिला पतंजलि योग समिति व राष्ट्र सेविका समिति के संयुक्त तत्वावधान मे धुस मैदान स्थित जय श्री जोग के आवास पर महिला दिवस और रंग पंचमी के उपलक्ष्य में महोत्सव मनाया गया। महिलाओं के उत्थान, स्वास्थ्य लाभ पर चर्चा हुई। एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कृष्ण राधा की झांकी भी सजाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि रंजना उपाध्याय मौजूद रहीं। समारोह में नीलम जैन, मनीषा केसरवानी, मीरा श्रीवास्तव, संगीता करवरिया, मंजू केशरवानी, अंशु सोनी, रश्मि, पुष्पा, नीलम, रमा, मीना, माधुरी, मधु, ज्योति जैन, पूजा, हिमानी, बेबी, शोभा, हेमा, रचना, निर्मला, भावना, बीणा बांधवकर, मीरा चौरसिय आदि महिलाएं मौजूद रहीं।