करंट की चपेट मे आने से किसान की हुई मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

करंट की चपेट मे आने से किसान की हुई मौत

ll


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

करंट की चपेट में आने से किसान झुलस गया। आनन फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

रैपुरा थाना क्षेत्र के पोखरी मजरा कौबरा निवासी बड़े भाई रामप्रेमी ने बताया कि रामचरन (46) घर से कुछ दूर चाय पान की गुमटी चलाता है। शनिवार की दोपहर को वह गुमटी के बगल से लघुशंका करने के लिए गया। वहीं पर लगे ट्रांसफार्मर के पास करंट उतरने से वह चपेट में आकर झुलस गया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी पुलिस को होने पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। छह भाईयों में तीसरे नंबर का था। तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पत्नी सुशीला देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।