खेत में सिंचाई के दौरान किसान की ठंड लगने से मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

खेत में सिंचाई के दौरान किसान की ठंड लगने से मौत

 मृतक किसान की फाइल फोटो

मृतक किसान की फाइल फोटो


भारतकूप थाना क्षेत्र के दहिनी गांव का मामला 

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

खेत में सिंचाई करने गए किसान को ठंड लग गई।अचेत होकर खेत में गिर गया।सुबह जब परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

भरतकूप थाना क्षेत्र के दहिनी निवासी पुत्र शनी यादव ने बताया कि पिता रामस्वरूप यादव (60) सोमवार की रात्रि खेत में पानी लगाने गए थे। वापस घर न लौटने पर खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। सुबह जब खेत गए ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। पुत्र ने बताया कि पिता की ठंड लगने से मौत हुई है। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी रन्नो देवी रो-रोकर बेहाल है।