लामबन्द होकर जताया विरोध, नहीं आए स्वामी प्रसाद मौर्य

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

लामबन्द होकर जताया विरोध, नहीं आए स्वामी प्रसाद मौर्य

लामबन्द होकर जताया विरोध, नहीं आए स्वामी प्रसाद मौर्य

श्रीरामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। श्रीरामचरितमानस पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ राजापुर क्षेत्र के लोगों ने तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया था। 24 जनवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी की मांग बराबर चल रही थी। रविवार को सपा नेता के आने की खबर सुनकर लगभग आधा सैकड़ा लोगो ने राजापुर यमुना पुल मार्ग में लामबन्द होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राजापुर व सरधुआ थाना के प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य के आने की खबर पाकर समाजसेवी अनुज शुक्ला व सुनील मिश्रा की अगुआई में लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने राजापुर यमुना पुल, तुलसी चौक के पास विरोध प्रदर्शन करने के लिए सुबह से ही एकत्र हो गए थे। यह जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक राजापुर भास्कर मिश्रा, थानाध्यक्ष सरधुआ प्रवीण सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों की तलाशी लेते रहे। विरोध प्रदर्शनकारी लगभग दो बजे तक स्वामी प्रसाद मौर्य के आने का इन्तजार करते रहे।