करंट से महिला समेत ई-रिक्शा चालक की मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

करंट से महिला समेत ई-रिक्शा चालक की मौत

l


संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

महिला व ई-रिक्शा चालक करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।

कर्वी कोतवाली अंतर्गत डिलौरा निवासी मेवालाल (35) ई-रिक्शा चालक है। रविवार की शाम को वह घर पर ई-रिक्शा की बैट्री चार्ज करने के लिए प्लग लगा रहा था। तभी करंट की चपेट में आ गया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा भरतकूप थाना क्षेत्र के दुर्जन पुरवा मऊ ब निवासी बसंती देवी (45) रविवार की रात घर पर फर्राटा पंखा चलाने बिजली के बोर्ड में तार लगा रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गई। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए।