पर्यावरण जागरुकता सेमिनार में संरक्षण की दिलाई प्रतिज्ञा

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

पर्यावरण जागरुकता सेमिनार में संरक्षण की दिलाई प्रतिज्ञा

सेमिनार के बाद जागरुक करते पदाधिकारी व शिक्षक

सेमिनार के बाद जागरुक करते पदाधिकारी व शिक्षक


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

विश्व युवक केन्द्र दिल्ली एवं जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति के संयुक्त तत्वावधान मे विश्व पर्यावरण दिवस के एक माह के अभियान के अर्न्तगत जनपद के स्व. रघुवीर प्रसाद कन्या इण्टर कालेज पहाडी मे पर्यावरण जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे सभी छात्र, छात्राओ ने बढचढ कर भाग लिया।

कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रबंधक प्रेम नारायण गुप्ता ने कहा कि पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है जो कि पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने और इसके संरक्षण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने में विशेष महत्व रखता है।

संयुक्त राष्ट्र ने विश्व पर्यावरण दिवस को मनाए जाने फैसला वर्ष 1972 हुई महासभा के दौरान लिया था। इसके बाद इसे पहली बार वर्ष 1973 में मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल विश्व पर्यावरण के लिए विशेष थीम की घोषणा की जाती है। जन कल्याण शिक्षण प्रसार समिति के सचिव शंकर दयाल ने छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि यदि गावं मे गरीबी कम करना है और पेयजल संकट से बचना है तो गावं का पानी गावं मे खेत का पानी खेत मे संरक्षित करना ही होगा। इसके साथ ही परमपरागत जल स्त्रोत तालाब, नदी, जलाशय, कुआ, बावली की रक्षा व पुर्नजीवित करने के लिए सभी लोगो को मिलकर काम करना चाहिए। भूमि पुर्नस्थापना, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता पौधरोपण में है। वृक्षारोपण और वन संरक्षण में योगदान दें। प्लास्टिक और अन्य अपशिष्टों को पुनर्चक्रण करें। पानी और ऊर्जा की खपत को कम करने के साथ ही जैव विविधता की रक्षा के लिए स्थानीय प्रयासों में भाग लेने की प्रतिज्ञा दिलाई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। जिसमें वनों की कटाई को रोकने और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण एक प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम के अन्त मे आदित्य कुमार मिश्राा कहा कि भूमि हमारा भविष्य है। यदि अपना भविष्य बचाना है तो भूमि को संरक्षित करना होगा। 

इस मौके पर शिक्षक राजकरन गुप्ता, रावेन्द्र प्रताप सिंह, सुधांशु सिहं, शिक्षिका रजनी देवी, दीक्षिका श्रीवास्तव, अन्जू नामदेव आदि मौजूद रहे।