एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में सकुशल संपन्न हुआ निर्वाचन, 60.47 प्रतिशत हुआ मतदान

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में सकुशल संपन्न हुआ निर्वाचन, 60.47 प्रतिशत हुआ मतदान

एक नगर पालिका व तीन नगर पंचायतों में सकुशल संपन्न हुआ निर्वाचन, 60.47 प्रतिशत हुआ मतदान

जनपद में एक नगर पालिका परिषद व तीन नगर पंचायतो के 141 बूथो पर 137913 मतदाता


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। जनपद में एक नगर पालिका परिषद व तीन नगर पंचायतो के 141 बूथो पर 137913 मतदाताओं के मतदान सकुशल एवं शान्तिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। सवेरे सात बजे से मतदान की समाप्ति तक जनपद में कुल मतदान 60.47 प्रतिशत रहा। जनपद में पोलिंग पार्टियो ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतदान सम्पन्न कराया गया। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथो की वीडियोग्राफी भी करायी गयी।
मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक बृदा शुक्ला ने जनपद के विभिन्न नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत क्षत्रो में हो रहे मतदान का जायजा लेने को बूथो तक पहुंचे। मतदान सात बजे समाप्ति तक कर्वी में 50.9, मानिकपुर में 59.10, राजापुर में 62.20, मऊ में 69.70 कुल ’60.47 प्रतिशत मत पड़े।