चित्रकूट मे शौच क्रिया को गये वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

चित्रकूट मे शौच क्रिया को गये वृद्ध की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या

 किसान की हत्या किये जाने के मामले मे घटना स्थल मे पहुंचे एसपी घटना की जानकारी देते

 किसान की हत्या किये जाने के मामले मे घटना स्थल मे पहुंचे एसपी घटना की जानकारी देते


:एसपी ने घटना के खुलासे के दिये निर्देश

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

शौच क्रिया को गये वृद्ध की खेत पर अज्ञात लोगो द्वारा धार दार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो हड़कंप मच गया। वृद्ध की हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी फिल्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गये जहा घटना की जाँच पड़ताल करते हुए।जल्द ही घटना के खुलासे की बात कही है ।वही पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेजा है।

यह घटना बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के शीतलपुर तरौंहा गांव में मंगलवार की सुबह हुई। मर्चरी हाउस में मृतक के पुत्र राम किशोर ने बताया कि पिता लाल जी (62) पुत्र धनीवा वर्मा गांव में रहते हैं।मंगलवार की सुबह खेतो की तरफ शौचक्रिया के लिए गये थे। जहां अज्ञात लोगों ने सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सिर के अलावा हाथ व पैर में भी चोंट के निशान है। चाचा मिठाईलाल को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दिया।

घटना स्थल पर एसपी अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ हर्ष पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल किया। संबंधित थानाध्यक्ष को शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो पुत्र, दो पुत्रियां है। पत्नी चंदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या का  मामला दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुट गई है। एसपी ने बताया कि परिजनों का कहना है कि मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। हत्या का जल्द खुलासा किया जाएगा।