नशे में धुत मजदूर ने फांसी लगा की खुदकुशी

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

नशे में धुत मजदूर ने फांसी लगा की खुदकुशी

नशे में धुत मजदूर ने फांसी लगा की खुदकुशी


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
नशे में धुत मजदूर ने पशुबाड़े में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पहले भी शराब पीने के बाद एक बार फांसी लगाने का प्रयास किया था।
बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बड़ी मडैयन निवासी छेदी (35) पुत्र कृपाली वर्मा ने गुरुवार की देर रात्रि को घर से लगभग 50 मीटर दूर पशुबाड़े में रस्सी से फांसी लगा ली। मृतक के छोटे भाई लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि गुरुवार को गांव में ही किसी के यहां मजदूरी करने गया था। इसके बाद वह घर लौटा और शराब के नशे में धुत होकर घर से बाहर चला गया। कुछ देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर रात्रि तक न मिलने पर परिजन हताश हो गए। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों ने पास में ही पशुबाड़े में गए तो देखा छेदी फांसी के फंदे से लटका था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों ने बताया कि शराब के नशे में धुत होकर यह कदम उठाया है और नशे में रहने के बाद वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो जाता था। पत्नी पूजा देवी व तीन पुत्रियां, एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है।