ससुराल जाने को लेकर पिता-पुत्री में हुआ विवाद, गुस्साए पिता ने बेटी को मारी गोली

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

ससुराल जाने को लेकर पिता-पुत्री में हुआ विवाद, गुस्साए पिता ने बेटी को मारी गोली

घटना की जाँच पड़ताल करती पुलिस

घटना की जाँच - पड़ताल करती पुलिस


मऊ थाना क्षेत्र के बरियारी कला गांव में हुई घटना
 संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट
ससुराल जाने को लेकर नवविवाहिता पुत्री व पिता के बीच विवाद हो गया विवाद इस कदर बढ़ गया की गुस्साए पिता ने पुत्री को ससुरालीजनों के सामने तमंचे से गोली मार दी जिसे गंभीर दशा के चलते उपचार के लिए प्रयागराज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उपचार चल रहा है।
ये घटना मऊ थाना क्षेत्र के ग्राम बरियारी कला में शनिवार को दोपहर हुई। बताया गया कि अभिमन्यु मिश्रा की बेटी मुस्कान (19) की शादी 10 मई को शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के मत्थू पुरवा में बबलू मिश्रा के साथ हुई थी।
शनिवार को बहू को लेने ससुरालजन उसके मायके पहुँच गए। किसी बात को लेकर पिता व पुत्री में विवाद हो गया जिससे नाराज पिता ने तमंचे से नवविवाहिता पुत्री को गोली मार दी। जिससे गोली बेटी मुस्कान को लग गयी। यह देख परिजन आनन फानन शंकरगढ़ अस्पताल ले गए। यहां से ससुरालीजनों ने प्रयागराज में इलाज कराया हैं गोली मुस्कान के हाथ की कोहनी में लगी थी। इलाज के बाद हालत में सुधार बताया जा रहा है। वही घटना की जानकारी मिलते ही एसपी वृंदा शुक्ला भी मौके पर पहुँच गई। और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी पिता को तमंचा समेत पकड़ लिया गया है।