किसान समस्याओं को लेकर डीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन से भेंट किया। कहा कि किसान दिवस में एक जुलाई से जिले की समस्त गौशालाओं को संचालित कराने की बात कही गई थी, लेकिन अभी तक गौशाला पर जानवरों को संरक्षित नही किया गया। किसान धान की बेड के लिए तैयारी में है। ऐसे में जल्द गौशालाओं को संरक्षित कराया जाए। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल जिला उद्यान कार्यालय पहुंचा। जहां किसानों ने बताया कि उद्यान अधिकारी कार्यालय नही आती हैं। आवास से ही कार्य किया जाता है। किसान समस्याओं को लेकर बाबुओं के चक्कर लगाता रहता है।
किसान जसवंत चौहान ने बताया कि एक साल से फाइल जमा हैं, लेकिन अभी तक सिंचाई के लिए पाइप नही दिए गए। जून के पहले हफ्ते में विभाग को प्याज का बीज उपलब्ध हो गया है। अभी तक किसानों को वितरित नही किया गया। इस पर प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द डीएम को प्रकरण से अवगत कराया जाएगा।
इस दौरान जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, सदर तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, विनय त्रिपाठी, नीलकंठ द्विवेदी, नरेश सिंह, विजय त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।