सूखे कुंए में मिला युवक का शव, सूरत से घर लौट रहा था मृतक, परिजनों ने लूट व हत्या की जताई आशंका

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

सूखे कुंए में मिला युवक का शव, सूरत से घर लौट रहा था मृतक, परिजनों ने लूट व हत्या की जताई आशंका

सूखे कुंए में मिला युवक का शव

सूरत से घर लौट रहे युवक का शव सूखे कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। सूरत से घर लौट रहे युवक का शव सूखे कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने रुपए लूटने व हत्या की आशंका जताई है।बताया गया कि मऊ थाना क्षेत्र के नौबस्ता भिटारी निवासी धनराज (25) पुत्र अशोक कुमार कोटार्य का शव सूखे कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मृतक के पिता अशोक कुमार कोटार्य ने बताया कि धनराज सूरत में रहकर सिलाई का काम करता था। पिछले छह मार्च को फोन कर जानकारी दिया था कि वह 10 मार्च को घर आएगा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। शव बरगढ़ थाना क्षेत्र के छितैनी माफी गांव स्थित सूखे कुएं में मिला। उन्होंने बताया कि छह महीने के बाद वह घर लौट रहा था। उसके पास लगभग 80-90 हजार रुपए, बैग, मोबाइल व आधार कार्ड था जो गायब है। उसके शरीर पर चोट के काफी निशान है। उन्होंने आशंका जताई कि रुपए के चक्कर में किसी ने हत्या कर शव को सूखे कुएं में फेंक दिया है। मृतक तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। मां सीमा देवी व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।