चित्रकूट मे दरिंदो ने दलित किशोरी से किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

चित्रकूट मे दरिंदो ने दलित किशोरी से किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त मे आरोपी

पुलिस गिरफ्त मे आरोपी


प्रेमी के साथ घूमने आई थी किशोरी, प्रेमी पर भी मामला दर्ज
संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट
जिले की सीमा से सटे नयागांव चित्रकूट मप्र थाना अंतर्गत भरतघाट के मंदाकिनी नदी में नाव पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। बताया गया कि बांदा जिले के सोहाना गांव निवासी मनोज यादव के साथ शुक्रवार की देर शाम को बरौंधा मप्र थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी घूमने आई थी। देर रात तक दोनों नाव पर घूमते रहे। इसी बीच नाविक केवटरा निवासी संतोष कुशवाहा ने अपने अन्य साथियों से संपर्क किया और धीरे-धीरे दो नाव और इनके पास आ गईं।
चित्रकूट मप्र थाना सर्किल के सीओ आशीष जैन ने बताया कि नाव पर प्रेमी मनोज किशोरी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। इसका फायदा उठाकर अन्य नाविक भी उसी नाव पर आ गए। सभी ने बारी-बारी से किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद नाविकों ने किशोरी व उसके प्रेमी को घाट किनारे उतारा और धमकी देकर भगा दिया। दोनों थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। तत्काल पुलिस टीम हरकत में आई और चार घंटे के अंदर आरोपी संतोष कुशवाहा के अलावा विनोद निषाद, चौगलिया सीतापुर निवासी पंकज जोशी, कटरा गूदर निवासी रामगोपाल निषाद, मोहित निषाद को दबोच लिया। शनिवार को किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर प्रेमी मनोज को भी दुष्कर्म के आरोप में पकड़ा है। सभी आरोपियों पर पॉक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।