ग्रामसभा की भूमि पर दबंग जबरन करा रहे निर्माण

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

ग्रामसभा की भूमि पर दबंग जबरन करा रहे निर्माण

s


:विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

बाहर से अवैध असलहाधारी अज्ञात अपराधियों को बुलाकर भय का माहौल बनाने के पश्चात सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने से मना किया तो अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट पर आमादा हो गए। इसके बाद भी न मानने पर नरसंहार करने की धमकी दी। ग्राम प्रधान के मना करने के बावजूद अवैध निर्माण बंद करने को तैयार नहीं हुए। थाना पुलिस व उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बाद नहीं माने। दबंगों के प्रभाव के चलते कार्यवाही नहीं की गई।

थाना भरतकूप के ग्राम बंदरी के समाजसेवी दिलीप कुमार व रामहित ने एसपी को इस आशय का पत्र सौपकर अवगत कराया कि ग्राम की सरकारी भूमि गाटा संख्या 438 रकबा 1.9860 हे. के अंशभाग पर भूमाफिया बाहरी अज्ञात अपराधियों के साथ अवैध असलहो से लैस होकर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहा है। बताया कि ग्रामीणों ने भी सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करने से मना किया तो उनसे भी बदसलूकी कर मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। गोली मारकर नरसंहार करने की धमकी दी है। समाजसेवियों सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रकरण की शिकायत ग्राम प्रधान से की। जिस पर प्रधान ने भी निर्माण बंद करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी निर्माण बंद करने को तैयार नहीं हुए।

घटना की जानकारी संबंधित थाना, लेखपाल व डायल 112 पर करने पर मौके पर पहुंचे। उनकी भी बात दबंग भूमाफिया ने नहीं मानी। आरोप लगाया कि दबंग के प्रभाव के चलते कोई भी कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा। क्षेत्र में असलहे लहराकर भय का माहौल बनाए है। बताया कि अगर अवैध निर्माण नहीं रोका गया और अज्ञात अपराधियों को गांव से बाहर नहीं किया गया तो बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। सौपे गए पत्र में मांग की है कि दबंग भूमाफिया के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य रोक कर अवैध कब्जा हटवाया जाए।