साइकिल रैली निकाल किया जागरुक

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

साइकिल रैली निकाल किया जागरुक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएमओ कार्यालय से जागरूकता रैली निकालती महिलाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएमओ कार्यालय से जागरूकता रैली निकालती महिलाएं


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में सीएमओ कार्यालय से सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने साइकिल रैली रवाना किया। सीएमओ ने बताया कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

महिलाएं अपने अधिकारों को जानें इसके लिए समाज को प्रेरित किया जा रहा है। एसीएमओ डा. इम्त्याज अहमद ने बताया कि साइकिल रैली नगर के प्रमुख जगहों पर भ्रमण कर लोगों को जागरुक किया है। इस मौके पर ज्ञानचन्द्र शुक्ला, दिनेश दुबे आदि मौजूद रहे