गठबंधन की कार्य पद्धति पर भाकपा नेता ने उठाये सवाल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

गठबंधन की कार्य पद्धति पर भाकपा नेता ने उठाये सवाल

भाकपा

भाकपा  नेता अमित यादव


संवाददाता विवेक मिश्रा  
चित्रकूट

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उप्र कार्यकारिणी सदस्य जिला सचिव का. अमित यादव ने जारी बयान में कहा कि अस्त व्यस्त हालात में इंडिया गठबंधन प्रदेश में अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर सकता। जिस राज्य में भाजपा की चुनौती सबसे ज्यादा है और लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष शक्तियों की एकता की जहां सर्वाधिक जरूरत है वहां यह गठबंधन निष्क्रिय पड़ा हुआ है और कुछ दलों की मनमानी और आपाधापी का शिकार बना हुआ है। कहा कि वामपंथी दल गठबंधन के अभिन्न हिस्से हैं।

वामदल प्रदेश में लगभग डेढ़ दर्जन लोकसभा सीटों पर पिछला चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि गठबंधन के नेता एकतरफा तरीके से अन्य दलों के लिए सीटों का कोटा घोषित कर रहे हैं, धर्मनिरपेक्ष खेमे की महत्वपूर्ण शक्तियों की उपेक्षा कर रहे हैं और अब कुछ सीटें भी घोषित कर दी गई हैं। जबकि कई सीटों पर भाकपा भी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

भाकपा और वामपंथ संविधान, लोकतन्त्र और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए प्रतिबध्द हैं और इस लक्ष्य को हासिल करने के लोकतान्त्रिक संघर्ष में अपनी हिस्सेदारी चाहते हैं।