भूमि विवाद में चचेरे भाई को मारी गोली, भर्ती

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

भूमि विवाद में चचेरे भाई को मारी गोली, भर्ती

b


:घायल की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज, आरोपी फरार

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

जमीनी विवाद के चलते युवक ने चचेरे भाई को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।

मारकुंडी थाना क्षेत्र के टिकरिया के जमुनिहाई घायल शिव लखन (40) पुत्र रज्जू यादव ने बताया कि उसका चचेरा भाई विनोद पुत्र भज्जी यादव शुक्रवार को तड़के करीब साढ़े पांच बजे आया और भाई बिल्लू यादव द्वारा आठ माह पूर्व बेंच दी गयी नौ बीघे जमीन को अपनी बताते हुए मारने लगा। इसके बाद तमंचे से गोली मार दी जो जांघ में लगी है। शोरगुल सुन कर ग्रामीणों को आता देख वह धमकी देते हुए चला गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से घायल शिवलखन को सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सलाय रेफर कर दिया। जिसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में मारकुंडी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घायल शिवलखन की पत्नी नीता देवी की तहरीर विनोद यादव के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अभी पकड़ से दूर है।