बच्चों को बांटी चाकलेट-किट, महिलाओं की कराई गोद भराई

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

बच्चों को बांटी चाकलेट-किट, महिलाओं की कराई गोद भराई

आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओ की गोद भराई करती महामहिम

आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओ की गोद भराई करती महामहिम


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

आंगनबाड़ी केंद्र कसहाई में पढ़ रहे बच्चों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चॉकलेट वितरित किए। रंजना, साधना, हिमांशु वर्मा, हिमांशी वर्मा, विराट पटेल को किट बांटे। इसके बाद गीता, सुनीता, रेखा देवी, ममता देवी, शोभा देवी, सीता देवी, गीता देवी, रेवती देवी, सहाना बेगम, अनुभव श्रीवास्तव की गोद भराई की। उन्होंने सैम मैंम बच्चों के बारे में जानकारी की। किचन का भी निरीक्षण किया। मीनू के हिसाब से खाना के बारे में पूछा। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार के पोषण किटो के बारे में जाना। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि समय पर मीनू के हिसाब से सभी सामग्री दी जाती है।

स्टाल व विकसित भारत यात्रा का किया अवलोकन

मुख्यालय से सटे कसहाई गांव में रुर्वन मिशन के अंतर्गत बनाए गए बारात घर में लगी स्टॉल का राज्यपाल ने अवलोकन किया। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के संबंध में कहा कि हर घर में कार्ड होना चाहिए। कोई भी न छूटे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मकसद कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे। उन्होंने विकसित भारत यात्रा का अवलोकन करते हुए कैलेंडर भी वितरित किए। इस मौके पर चित्रकूट इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

जेल पाकशाला की देखी व्यवस्थाएं

राज्यपाल ने जिला कारागार में बने पाकशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने आटा गूथने वाली मशीन व साफ सफाई देखी। कहा कि पाकशााला में अच्छी सफाई रहे। गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए।