चित्रकूट: कुत्ते से बचने को भागी छात्रा स्कार्पियों से टकराई, मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

चित्रकूट: कुत्ते से बचने को भागी छात्रा स्कार्पियों से टकराई, मौत

चित्रकूट: कुत्ते से बचने को भागी छात्रा स्कार्पियों से टकराई, मौत

राजापुर थाना क्षेत्र के रंपुरिया अव्वल गांव में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुत्ते ने दौड़ा लिया


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट

राजापुर थाना क्षेत्र के रंपुरिया अव्वल गांव में स्कूल से घर लौट रही छात्रा को कुत्ते ने दौड़ा लिया। इसी दौरान सामने से आ रही स्कार्पियो की चपेट में छात्रा आ गई जो गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
राजापुर थाना क्षेत्र के रंपुरिया अव्वल निवासी भइयालाल की 11 वर्षीय पुत्री किरन गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थी। शुक्रवार की दोपहर स्कूल का अवकाश होने पर घर जा रही थी। इसी बीच सडक पर कुत्ते ने दौड़ा लिया। भागते समय अचानक सामने से स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह घायल हो गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।