मासूम की चेकडैम में डुबाने से हुई मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

मासूम की चेकडैम में डुबाने से हुई मौत

m


:रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंणा स्थित गुंता बांध में हुई घटना 

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

बुआ के साथ नहाने गए बालक की बांध में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
ये घटना रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंणा स्थित गुंता बांध इस्थिति चेकडैम में हुई। बताया गया कि बुआ पूजा के साथ रज्जू कुशवाहा का पांच वर्षीय पुत्र दुर्गेश बांध में नहाने गया था। इस दौरान बुआ जानवरों को हटाने के लिए खेत की ओर चली गई। अचानक दुर्गेश का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूब गया।

काफी देर तक बालक के दिखाई न देने पर सभी लोग खोजबीन करने लगे। बालक बहकर काफी दूर निकल गया था। समीप में ही परिजन भैंस चरा रहे थे। जिन्होंने बहते हुए बालक को देखा तो आनन फानन बाहर निकाला,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मां रन्नाो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।