ग्रीष्म ऋतु की फसल बुआई को चालू हो नहर

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

ग्रीष्म ऋतु की फसल बुआई को चालू हो नहर

 एसडीएम को ज्ञापन सौपते किसान यूनियन के कार्यकर्त्ता

एसडीएम को ज्ञापन सौपते किसान यूनियन के कार्यकर्त्ता


किसान समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौपा ज्ञापन

संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

भारतीय किसान यूनियन की मासिक किसान पंचायत सदर तहसील, राजापुर व मऊ में सम्पन हुई। तहसील प्रभारी शिवदयाल सिंह बघेल व मंडल उपाध्यक्ष उदय नारायण सिंह ने उप जिलाधिकारी राजापुर को ज्ञापन देते हुए कहा कि चिल्लीमल पम्प कैनाल को सुचारू रूप से चलाया जाए। जिससे किसान ग्रीष्म ऋतु की फसल मूंग, उड़द, सब्जियों की रोपाई कर सके। साथ ही गौशालाओं से जानवरों को नही छोड़ा जाए। दर्जनों गांवों के किसानों ने गर्मी की फसलों को तैयार करने की इच्छा जाहिर की है।

मऊ तहसील प्रभारी नीलकंठ द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ हैं।

किसानों में मायूसी है। लोधौरा, बरेठी, हनुमानगंज, ददरी, खंडेहा का सर्वे कराते हुए फसल क्षतिपूर्ति दिलाई जाए। सदर तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि गल्ला मंडी कर्वी में किसानों की दलहन व तिलहन फसल चना, मसूर, सरसों को व्यपारियों द्वारा गुमराह कर खरीद की जा रही हैं। जिससे किसानों को फसलों का उचित मूल्य जो सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है वो नही मिल पा रहा है। फसलों की तौल में भी घटतौली के आरोप लगाए हैं।

जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुंदेलखंड दलहन एवं तिलहन का केंद्र माना जाता है। जिसकी पैदावार काफी होती हैं। जिसे किसानों को उनकी फसलों को बेचने में काफी दिक्कत होती हैं। ऐसे में भाकियू ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि दलहन एवं तिलहन क्रय केंद्र ब्लॉक, तहसील स्तर पर खोले जाएं। 

किसान पंचायत में तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी, नरेश त्रिपाठी, बब्बू माली, शत्रुघ्न सिंह, देव नारायण यादव, अजीत सिंह, राजकुमार, सन्तोष कुमार, कमलेश, रामेश्वर, छेदीलाल आदि किसान मौजूद रहे।