कैम्प लगा नए मतदाताओं के जुड़वाए नाम

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

कैम्प लगा नए मतदाताओं के जुड़वाए नाम

भाजपाइयों ने सदस्यता अभियान चला नये मतदाता जोड़े

भाजपाइयों ने सदस्यता अभियान चला नये मतदाता जोड़े


संवाददाता विवेक मिश्रा 
चित्रकूट

मुख्यालय स्थित चित्रकूट इंटर कॉलेज में भाजपा महिला मोर्चा ने वोटर चेतना महाअभियान के तहत कैंप लगा लोगों को जागरूक करते हुए फार्म भराए।
जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने लोकतंत्र में वोट की महत्ता को समझाते हुए कहा कि यह आमजन की ताकत है। आज केंद्र और प्रदेश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर समावेशिता और एकता की नीति पर कार्य करने वाली भ्रष्टाचार मुक्त भाजपा सरकार हैं। वोट का ही परिणाम है कि देश में लोकप्रिय, जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पिछले नौ वर्षों में अतुलनीय कार्य हुए हैं। जिला प्रभारी अनिल यादव ने कहां कि महिला मोर्चा के कैम्प में ज्यादातर महिलाओं को जोड़कर मतदाता बनाएं। महिला कार्यकर्ता संपर्क अभियान चलाएं।

महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में विजय आसान होगी। इस मौके पर दिनेश तिवारी, आलोक पांडेय, रणवीर सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी अर्पित जायसवाल, विनीत द्विवेदी, अखिलेश रैकवार, सुखेंद्र सिंह, हीरो मिश्रा, राखी चौबे, आराधना यादव आदि मौजूद रहे।