हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना बुढ़वा मंगल

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना बुढ़वा मंगल

चित्रकूट के बूढ़े हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल को हुआ होली मिलन

चित्रकूट के बूढ़े हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल को हुआ होली मिलन


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

दशकों से चली आ रही परम्परा के अनुसार होली के बाद पहले मंगलवार को बूडे हनुमान जी मंदिर में धूमधाम से बुढ़वा मंगल मनाया गया। अखंड संकीर्तन, भण्डारा, हवन के बाद संगीरतमयी सुंदरकांड का पाठ और महाआरती हुई। सुबह से देर रात्रि तक भक्तों का आवागमन जारी रहा। मंदिर को फूलों से भव्यता के साथ सजाया गया।

मंदाकिनी तट पर रामघाट के नजदीक ही बूडे हनुमान जी का मंदिर है। यहां बुढ़वा मंगल की धूम रही। हजारों भक्तों नें बजरंगबली के दर्शन किए। पुजारी रामजीदास महराज ने बताया कि भादौ और चैत्र माह में दो बार बुढ़वा मंगल मनाते है। यहां भक्तों को ठंडई और बूँदी का प्रसाद बांटा जाता है। सुबह से ही धार्मिक आयोजन शुरु होकर देर रात्रि तक भजन, पूजापाठ अनुष्ठान जारी रहते हैं।

बुढ़वा मंगल के दिन अखंड रामनाम संकीर्तन के बाद हवन और भण्डारे का आयोजन किया गया। शाम को अहमदाबाद निवासी अरुण शास्त्री की टीम ने संगीतमयी सुंदरकांड पाठ किया। भक्त लगातार जय सियाराम के जयकारे लगाते रहे। महाआरती विधिविधान से हनुमान जी का पूजन किया गया।

 भंडारे का आनंद लेते साधू संत

                                                                                                      भंडारे का आनंद लेते साधू संत

इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पटेल, गंगा आरती के पुजारी केशरी तिवारी, महंत रामहृदय दास महराज, गुलजारी लाल तिवारी, बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत पटेल समेंत हजारों भक्तों की मौजूद रहे।