चौपाल में चुप्पी तोड़ो, खुल कर बोलो पर हुई चर्चा

चौपाल में महिलाओ को अपनी आवाज उठाने के लिए प्रेरित करती महिला थाना अध्यक्ष
संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
एसपी वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह भदौरिया ने टीम के साथ ग्राम चन्द्रगहना के पंचायत भवन में महिला चौपाल लगाया।
इस दौरान महिलाओ, बेटियों को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के अलावा थानो पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
हेल्पलाइन नम्बरों के पम्पलेट वितरित किये गए। बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के सम्बन्ध में पुलिस से चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो। जिससे उत्पीड़न को रोक जा सके। कहा कि बच्चों को बैड टच के बारे में खुलकर बतायें। बच्चों का विशेष ध्यान रखें।