डंपर ने बालक को कुचला, मौत

संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
शौचक्रिया को गए दस वर्षीय बालक को तेज रफ्तार डपर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
यह दुर्घटना भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली गांव के बजनी पुरवा मे गुरुवार की देर शाम हुई। बताया गया कि अमरीश पाल (10) पुत्र राजनारायण देर शाम घर से शौच के लिए गया था। तभी पहाड़ की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डपर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब लोगो ने देखा तो राजनरायण के घर जाकर घटना की जानकारी दी। घटना से परिजनों मे हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी प्रवीण सिंह मौके पर पहुंच गये। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक कक्षा तीन का छात्र था। सात बहन मे इकलौता भाई था।