बूथ की मजबूती ही जीत का आधार: देवेश

बैठक के बाद बुंदेलखंड प्रभारी को गदा भेट करते भाजपाई
संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट
भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान की जिला कार्याशाला शुक्रवार को शहर के चित्रकूट इण्टर कालेज कर्वी के सभागार में जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जिला प्रभारी देवेश कोरी ने कहा कि बूथ की मजबूती ही जीत का आधार है। बूथ जीते तो चुनाव जीतना तय है। बूथ तक संवाद कर विपक्ष को धूल धूसरित करना है। कार्यकर्ता विराट विजय का शंखनाद करेंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार के काम गांव-गांव घर-घर तक पहुंचे। लोक कल्याण भाजपा सरकारों की पहचान बन गया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मण्डल प्रवासी कार्य अवश्य करें। मण्डल, शक्ति केंद्र व बूथ की बैठक कर व्यापक संवाद करें। सेवा पखवाड़ा अभियान के सभी कार्यक्रम जनसहभाग से सफल करना है। पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को लेकर चलना है। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में भाजपा का विस्तार कार्यकर्ताओ ने सुनिश्चित किया है।
पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कार्यकर्ता संकल्पित होकर संगठन के सभी कार्य सम्पन्न करें। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पूर्व विधायक आनंद शुक्ल ने कहा कि मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे। महिला मोर्चा की रंजना उपाध्याय ने कहा कि मातृशक्ति वंदन अधिनियम पारित कराकर मोदी जी ने देश भर की महिलाओ को सशक्त करने का काम किया है।
कार्यक्रम में डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, दिनेश मिश्र, दिनेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, गंगाधर मिश्र, नगर पंचायत चेयरमैन संजीव मिश्र, अमित द्विवेदी, राजेश जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, तीरथ तिवारी, आलोक पांडेय, अश्विनी अवस्थी, विपुल सिंह, ब्रजेश पांडेय, भागवत त्रिपाठी, शिवशंकर सिंह, राजेश्वरी द्विवेदी, शंकर दयाल निषाद, सुरेश अनुरागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।