धर्मनगरी दर्शन करने जा रहे युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

धर्मनगरी दर्शन करने जा रहे युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

धर्मनगरी दर्शन करने जा रहे युवक को बोलेरो ने मारी टक्कर,  बाइक सवार की मौत

युवतियों के साथ बाइक से धर्मनगरी दर्शन करने जा रहे युवक को बोलेरो ने टक्कर मार दी।


संवाददाता विवेक मिश्रा 

चित्रकूट। युवतियों के साथ बाइक से धर्मनगरी दर्शन करने जा रहे युवक को बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसके चलते तीनों घायल हो गए। यह देखकर चालक बोलेरो लेकर भाग गया। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों डॉक्टर पर लापरवाही बरतने व ठीक से इलाज न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

ये हादसा गुरुवार की शाम कर्वी कोतवाली अंतर्गत देवांगना घाटी स्थित तिराहे पर हुई। बताया गया कि द्वारिकापुरी कर्वी निवासी वीरू (25) पुत्र राजेश कुमार नामदेव बाइक से मध्य प्रदेश क्षेत्र के रीवां जिले के ताला हाउस सिविल लाइन निवासी मोनिका (18) पुत्री शमसेर सिंह व खुशी (15) पुत्री अशोक सिंह को लेकर धर्मनगरी दर्शन करने जा रहा था। देवांगना घाटी स्थित तिराहे पर पहुंचे तो सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसके चलते तीनों गिरकर घायल हो गए। यह देखकर मौके से चालक बोलेरो लेकर भाग गया। आनन-फानन एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने वीरू को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के पिता राजेश नामदेव ने डॉक्टर पर लापरवाही व सही इलाज करने का आरोप लगाया है। मृतक सेल्समैन का काम करता था। वह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। मां सुंदर देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।