दो दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चित्रकूटधाम

दो दिन से लापता युवक का शव नदी में मिला

 नदी किनारे जाँच पड़ताल करती पुलिस

 नदी किनारे जाँच पड़ताल करती पुलिस


संवाददाता विवेक मिश्रा
चित्रकूट

दो दिन से गायब युवक का शव मन्दाकनी नदी में मिलने से  हड़कंप मच गया। नदी में शव पड़े होने की जानकारी पर नगर क्षेत्रधिकारी भारी पुलिस बाल के साथ मौके पर पहुँच गए जहाँ शव को नदी से निकाल कर पीएम के लिए मर्चरी में भेजा गया है। घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। 

यह  घटना मुख्यालय के पुलघाट स्थित मंदाकिनी नदी का है। बताया गया कि शहर के इलाहाबाद रोड निवासी शिवम केसरवानी (25) पुत्र अनिल केशरवानी रोज की भांति मंगलवार को इलेक्ट्रिक काटां की दुकान में मोबाइल रखकर चला गया था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजन परेशान रहे। खोजबीन करने के बाद कुछ पता न चलने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुरुवार को सवेरे करीब दस बजे मंदाकिनी नदी में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाहर निकाला। परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने पुत्र के रूप में शिनाख्त की।

घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक इकलौता पुत्र था। परिजनों ने बताया कि दो-चार दिनो से गुमशुम रहता था। बिना बताए चला गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। एक बहन, मां गीता का रो-रोकर बुरा हाल है।इस घटना के संबंध में नगर क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडये ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जाँच पड़ताल की जारी है।